पश्चिम बंगाल में मतदान केंद्र पर तृणमूल और बीजेपी कार्यकर्ताओं में झड़प!

,

   

[get_fb]https://www.facebook.com/759078590776834/posts/3089247474426589/[/get_fb]

पश्चिम बंगाल में पांचवें चरण के मतदान के बाद एक बार फिर हिंसा की खबरें आने लगीं। यहां के बैरकपुर लोकसभा सीट में एक मतदान केंद्र पर टीएमसी और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई।

हंगामे के बाद पहुंचे भाजपा प्रत्याशी अर्जुन सिंह ने आरोप लगाया कि टीएमसी के कार्यकर्ताओं ने उनपर हमला किया। उन्होंने कहा कि टीएमसी के लोगों के हमले में वह घायल हो गए हैं। झड़प के बीच बचाव में आई पुलिस और केंद्रीय बल के जवानों से भी लोगों ने धक्का मुक्की की।

अमर उजाला पर छपी खबर के अनुसार, भाजपा का आरोप है कि एक मतदान केंद्र से उनके पोलिंग एजेंट को हटाया जा रहा था। पोलिंग एजेंट की मां भी यह आरोप लगाती दिखीं। इसकी जानकारी लगने के बाद भाजपा प्रत्याशी अर्जुन सिंह मतदान केंद्र पहुंचे, जहां वह भी जवानों से उलझते दिखे।

उन्होंने टीएमसी के लोगों पर वोटरों को डराने-धमकाने का भी आरोप लगाया। मालूम हो कि अर्जुन सिंह टीएमसी से ही भाजपा में आए हैं। यहां इस बार उनका मुकाबला टीएमसी प्रत्याशी दिनेश त्रिवेदी से है।