पाकिस्तान के क्वेटा में ब्लास्ट: मरने वालों की संख्या बढ़कर 21 हुई!

,

   

पाकिस्तान के क्वेटा शहर में हुए एक धमाके में कई लोगों के हताहत होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया है कि अब तक इस हादसे में 22 लोगों के मरने की सूचना है। कम से कम 47 अन्य घायल बताए जा रहे हैं।

उनका इलाज किया जा रहा है। डीआईजी क्वेटा अब्दुल रज़ाक चीमा ने पुष्टि की है कि इस हादसे में मृतकों की संख्या अभी और भी बढ़ सकती है। पुलिस ने कहा कि विस्फोट में आसपास की इमारतें भी क्षतिग्रस्त हो गईं। विस्फोट क्वेटा के हजारगंजी इलाके में हुआ।

क्वेटा के हजारगंजी इलाके में शुक्रवार सुबह हुए विस्फोट में कम से कम 21 लोग मारे गए और 3 दर्जन से अधिक अन्य घायल हो गए हैं। पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) अब्दुल रज्जाक चीमा ने मरने वालों की संख्या की पुष्टि की और न्यूज पोर्टल’डॉन’ को बताया कि यह विस्फोट हजारा समुदाय के सदस्यों को निशाना बनाने के लिए किया गया है।

पुलिस को आशंका है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। घायलों को चिकित्सा के लिए बोलन मेडिकल कॉम्प्लेक्स में स्थानांतरित किया गया है।

बचाव दल, पुलिस और फ्रंटियर कोर के जवान विस्फोट स्थल पर पहुंच गए हैं। पूरे इलाके को सीला कर दिया गया है। घटनास्थल पर बाहरी लोगों के प्रवेश को प्रतिबंधित कर दिया गया है।