सहारनपुर में शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कांग्रेस उम्मीदवार इमरान मसूद को ‘बोटी-बोटी करने वाले साहब’ कहने पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए मसूद ने कहा कि प्रधानमंत्री को कम से कम इस तरह की भाषा का प्रयोग नहीं करना चाहिए। यह उनकी बौखलाहट है।
कांग्रेस उम्मीदवार इमरान मसूद ने कहा कि सहारनपुर में भारी तादद में हिंदू मतदाता मेरे साथ जुड़ रहे हैं। इसलिए उन्हें प्रभावित करने के लिए इस तरह की भाषा का प्रयोग किया जा रहा है।
Imran Masood, Congress on PM Modi's remark in Saharanpur, ‘Yahan toh boti boti karne wale sahab bhi hain, aur Congress ke Shehzaade ke bade khaas hain’: PM ko kam se kam iss tarah ki basha ka prayog nahi karna chaiye. Ye bauklaahat hai. pic.twitter.com/PCxy4TuAx8
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) April 5, 2019
इमरान का 2014 चुनाव से पहले एक विडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह भाजपा की तरफ से प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी को बोटी-बोटी काटने की धमकी दे रहे थे। उस समय उनके इस बयान पर काफी विवाद हुआ था। मोदी ने शुक्रवार की रैली में इमरान मसूद के उसी विवादित बयान का जिक्र किया है।