पुलवामा के बाद अब राजौरी LOC के पास IED ब्लास्ट, सेना का मेजर शहीद

, ,

   

जम्मू एवं कश्मीर : मेजर-रैंक के आर्मी ऑफिसर एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) को डिफ्यूज करते समय शहीद हो गए। जिसे आतंकियों ने लगाया था। अधिकारी कोर ऑफ इंजीनियर्स से हैं।

IED को नौशेरा सेक्टर, राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (LOC) के अंदर 1.5 किलोमीटर, जम्मू-कश्मीर में लगाया गया था। हालांकि अन्य कोई और जानकारी नहीं प्राप्त हो सकी है।

पूरे देश को हिलाकर रख देने वाले पुलवामा आंतकी हमले में दर्जनों जवानों के शहीद होने के दो दिन बाद फिर यह एलओसी के राजौरी में आईईडी ब्लास्ट हुआ। आपको बता दें कि अभी तक किसी भी आतंकवादी संगठन ने इस धमाके की जिम्मेदारी नहीं ली है।

पाकिस्तानी सेना ने जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा से लगी अग्रिम चौकियों पर शनिवार को छोटे हथियारों से गोलीबारी की जिसमें एक सैनिक घायल हो गया।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सीमापार से शाम करीब चार बजे से नौशेरा सेक्टर में बिना उकसावे के गोलीबारी शुरू हुई जिसका भारतीय जवानों ने मुंहतोड़ जवाब दिया।

अधिकारियों ने बताया कि अंतिम खबर आने तक दोनों तरफ से गोलीबारी जारी थी। उन्होंने बताया कि सेक्टर के कलाल इलाके में गोली लगने के कारण एक जवान घायल हो गया। उसे तत्काल एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अधिकारियों ने बताया कि भारतीय सेना जोरदार और प्रभावी तरीके से जवाबी कार्रवाई कर रही है।