पुलवामा हमले पर सोनू निगम का तंज़, आप क्यों दुखी हो, दुख मनाना हिंदुत्ववादी संस्थाओं पर छोड़ दीजिए

,

   

जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद पूरे देश में आक्रोश है। वहीं, बॉलीवुड सेलेब्स ने भी सोशल मीडिया पर सीआरपीएफ के शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी हैं। अब बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर कुछ खास लोगों पर निशाना साधा है। सोनू निगम ने इस वीडियो को कैप्शन दिया है- Being Secular

1 मिनट 31 सेकंड के वीडियो में सोनू निगम ने कहा- सुना है कि आप लोग काफी बवाल मचा रहे हैं क्योंकि सीआरपीएफ के कुछ जवान, कुछ 44 लोग या 440 लोग मारे गए। सीरआरपीएफ के जवानों की शहादत पर आप क्यों अफसोस मना रहे हैं। सोनू कहते हैं- आप तो भारत तेरे टुकड़े होंगे जैसी सोच रखने वाले सेक्युलर लोग हैं। इसमें दुख मनाने वाली क्या बात हैं।

सोनू ने निशाना साधते हुए कहा- इन बातों पर दुख मनाना बीजेपी, आरएसएस और हिंदुत्ववादी संस्थाओं पर छोड़ दीजिए। आप वो कीजिए जो सेक्युलर लोग करते हैं। सोनू निगम ने कहा- ‘भारत तेरे टुकड़े होंगे.. अफजल हम शर्मिंदा हैं” बोलिए। इसके बाद सोनू  निगम ने कहा कि हम वंदे मातरम भी कहना गलत है। नमस्ते भी नहीं बोलना लाल सलाम बोलिए।