पूर्व कांग्रेसी सांसद और मंत्री एकनाथ गायकवाड़ का कोरोना से निधन

   

मुंबई, 28 अप्रैल । महाराष्ट्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता, पूर्व मंत्री और पूर्व सांसद एकनाथ गायकवाड़ का आज कोरोना से निधन हो गया। ये जानकारी पार्टी के सूत्रों के हवाले से मिली है।

मुंबई से दो बार लोकसभा सांसद, रह चुके 81 साल के गायकवाड़, महाराष्ट्र स्कूल शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ के पिता थे।

धारावी सीट से, गायकवाड़ ने कई वर्षों तक महाराष्ट्र में कैबिनेट मंत्री के रूप में कार्य किया और सबसे कठिन समय में विभिन्न अवसरों पर मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष सहित विभिन्न पदों पर कार्य किया।

कांग्रेस के टॉप लीर्डस महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले, मंत्री अशोक चव्हाण, भारतीय युवा कांग्रेस अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी, एमपीवाईसी के अध्यक्ष सत्यजीत तांबे, उपाध्यक्ष बृजकिशोर दत्त, एमआरसीसी के कोषाध्यक्ष भूषण पाटिल, अखिल भारतीय पेशेवर कांग्रेस के उपाध्यक्ष सुमेध गायकवाड़, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सचिन सावंत ने उनके निधन पर संवेदनाएं व्यक्त की है।

शिवसेना की प्रियंका चतुवेर्दी ने सांसद गायकवाड़ के निधन पर शोक व्यक्त किया। पार्टी की एक अन्य नेता उर्मिला मातोंडकर ने कहा कि वह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के निधन के बारे में सुनकर दुखी हैं। उन्होंने एकनाथ गायकवाड़ को एक सौम्य और अच्छा व्यक्ति बताया।

Disclaimer: This story is auto-generated from IANS service.