नई दिल्ली, 20 जून । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ईरान के मौजूदा मुख्य न्यायाधीश इब्राहिम रायसी को देश के राष्ट्रपति चुनाव में जीत के लिए बधाई देते हुए कहा कि भारत दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत करने के लिए उनके साथ काम करने के लिए उत्सुक है।
मोदी ने एक ट्वीट कर कहा, ईरान के राष्ट्रपति के रूप में चुने जाने पर इब्राहिम रायसी को बधाई। मैं भारत और ईरान के बीच मधुर संबंधों को और मजबूत करने के लिए उनके साथ काम करने के लिए उत्सुक हूं।
रायसी ने शुक्रवार को हुए राष्ट्रपति चुनाव में 1.78 करोड़ से अधिक मतों से भारी जीत हासिल की।
दूसरे स्थान पर इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स के एक वरिष्ठ अधिकारी और एक्सपीडिएंसी डिस्कर्नमेंट काउंसिल के वर्तमान सचिव मोहसिन रेजाई थे, जिन्हें 33 लाख मत मिले।
2019 से मुख्य न्यायाधीश रहे रायसी ने 1979 की इस्लामिक क्रांति के बाद देश की न्यायिक शाखा में कई अन्य पदों पर कार्य किया है।
हालांकि सिद्धांतवादी खेमे से जुड़े रायसी ने कहा कि वह इस साल निर्दलीय के रूप में चुनाव लड़े।
वह लोकप्रिय प्रशासन, मजबूत ईरान के नारे के साथ प्रचार कर रहे थे, जिसका उद्देश्य कार्यकारी शाखा में भ्रष्टाचार को खत्म करना, गरीबी से लड़ना, रोजगार पैदा करना और मुद्रास्फीति को रोकना था।
बरहाल भारी मतों के साथ इब्राहिम सत्ता पर काबिज हो गये हैं।
Disclaimer: This story is auto-generated from IANS service.