प्रियंका गांधी की चुनावी यात्रा: क्या बीजेपी की परेशानी बढ़ने वाली है?

,

   

आज कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की बोट यात्रा का क्लाइमेक्स है और इसका पड़ाव बनी है काशी जहां से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सांसद हैं। तीन दिनों की बोट यात्रा के आखिरी दिन आज प्रियंका वाराणसी जाएंगी।

इंडिया टीवी न्यूज़ डॉट कॉम के अनुसार, इस दौरान वो काशी विश्वनाथ के दर्शन करेंगी, रोड शो करेंगी और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगी। सुबह क़रीब 10.30 बजे प्रियंका गांधी वाराणसी के रामनगर पहुंचेगीं जहां पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगीं।

रामनगर से बोट पर सवार होकर क़रीब 11.30 बजे वो अस्सी घाट पहुचेंगीं। यहां वो जैन समुदाय और महिलाओं के साथ नाविक समाज से मिलेंगीं। अस्सी घाट से रवाना होने के बाद क़रीब 1 बजे दशाश्वमेध घाट पहुंचेगीं। फिर क़रीब 1.30 बजे प्रियंका काशी विश्वनाथ के दर पर पहुंचेंगी जहां वो जीत की मुराद मांगेगीं।

काशी विश्वनाथ के दर्शन के बाद प्रियंका 2.30 बजे पिपराली कटरा के सरोजा पैलेस आएंगीं। इस दौरान प्रियंका क़रीब 3 किमी का रोड शो भी करेंगी और सरोजा पैलेस में क़रीब 5 हज़ार कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगी। इसके बाद प्रियंका पुलवामा हमले के शहीदों के परिवार से मिलेंगी और भरोसा देंगीं कि कांग्रेस हर सुख दुख की घड़ी में उनके साथ हैं।

प्रियंका सबसे पहले पुलवामा हमले में शहादत देने वाले बहादुरपुर गांव के शहीद अवधेश यादव के परिवार से मिलेंगी, इसके बाद बडगाम एयर क्रैश के शहीद विशाल पांडेय के परिवार से मिलने चौकाघाट जाएंगीं और तोफापुर जाकर पुलवामा हमले में शहीद रमेश यादव के परिवार से मिलेंगी।

शाम 5 बजे प्रियंका वाराणसी से दिल्ली रवाना हो जाएंगीं लेकिन यूपी में 3 दिन की बोट यात्रा पर आई प्रियंका का असर कितना हुआ, मंदिर से मजार तक जीत का आशीर्वाद मिला या नहीं, प्रयागराज से मिर्ज़ापुर और वाराणसी तक जनता से कार्यकर्ता तक के दिलों में कितनी जगह बनाई, ये 23 मई के नतीजे बताएंगे।