‘फिर एक बार मोदी सरकार’ : 2019 चुनाव में बीजेपी का होगा नारा!

,

   

आगामी लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने नए थीम नारे का चुनाव कर लिया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने ‘फिर एक बार-मोदी सरकार’ नारे को 2019 लोकसभा चुनाव के लिए मंजूरी दी है।

BJP की लोकसभा चुनाव प्रचार समिती की पिछली बैठक में इस नारे पर चर्चा हुई थी और अब राष्ट्रीय अध्यक्ष ने इसपर अपनी मुहर लगा दी है। 2014 के लोकसभा चुनाव में ‘अबकी बार मोदी सरकार’ के थीम नारे के साथ भारतीय जनता पार्टी उतरी थी और अकेले अपने दम पर सरकार बनाने लायक सीटें जीती थीं।

इंडिया टीवी न्यूज़ डॉट कॉम के अनुसार, 2014 में जिस थीम नारे के दम पर भाजपा को रिकॉर्ड जीत मिली थी, उसमें थोड़ा सा बदलाव करके BJP ने अब 2019 के लिए नया नारा लॉन्च किया है।

हालांकि सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक ‘फिर एक बार-मोदी सरकार’ नारे के अलावा भाजपा लोकसभा चुनाव के दौरान और भी कई नारों का इस्तेमाल करेगी। हाल ही में दिल्ली में संपन्न हुए भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन के दौरान 2019 के लोकसभा चुनावों को लेकर रणनीति बनाई गई है और पार्टी में कई नारों पर चर्चा की है।