बंगाल में फैशन डिजाइनर अग्निमित्र पॉल भाजपा में हुईं शामिल

   

कोलकाता: जानी-मानी फैशन डिजाइनर अग्निमित्र पॉल शनिवार को यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गईं।

पॉल, जिन्होंने “कोई मेरे दिल से पूछे” और “वाया दार्जिलिंग” जैसी कई बॉलीवुड फिल्मों के लिए कपड़े डिज़ाइन किए हैं, ने नेशनल लाइब्रेरी ऑडिटोरियम में आयोजित एक पार्टी कार्यक्रम के दौरान भाजपा में प्रवेश किया।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने उन्हें पार्टी में स्कार्फ भेंट कर उनका स्वागत किया जबकि केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो ने उन्हें गुलदस्ता दिया। पूर्व राज्य भाजपा अध्यक्ष राहुल सिन्हा और पार्टी के राज्यसभा सांसद रूपा गांगुली भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

पार्टी के सूत्रों के मुताबिक, पॉल को लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा का उम्मीदवार बनाया जा सकता है। भाजपा ने अब तक राज्य की 42 लोकसभा सीटों में से 29 के लिए अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है।