बंगाल : राज्यपाल की अधिकारियों को नसीहत : राजनीति से प्रेरित न हों

   

कोलकाता, 9 नवंबर । पश्चिम बंगाल के गर्वनर जगदीप धनखड़ ने सोमवार को कहा कि पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को राजनीतिक रूप से निष्पक्ष बने रहने की जरूरत है। उन्होंने राजनीति से प्रेरित होने वाले लोक सेवकों को चेताते हुए कहा कि इस तरह के कदाचार के परिणाम गंभीर हो सकते हैं।

उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा, लोकतंत्र की रक्षा के लिए सत्ता की गलियारों में से अब गैर संवैधानिक और अवैध घुसपैठियों को हटाने का वक्त आ गया है।

उन्होंने आगे कहा, लोक सेवकों के हर सदस्य को राजनीति रूप से निष्पक्ष बने रहने की जरूरत है। उनके गलत आचरण के परिणाम गंभीर हो सकते हैं। राजनीतिक रूप से प्रेरित लोक सेवकों पर मेरी चेतावनी आंशिक रूप से असरदार रही है, कुछ अब भी इसकी अवज्ञा कर रहे हैं, उन्हें इस बात की समझ नहीं है कि इस तरह के गलत आचरणों का करियर पर गंभीर व आपराधिक परिणाम होते हैं।

Disclaimer: This story is auto-generated from IANS service.