बड़ी खबर: कांग्रेस नेता मिलिंद देवड़ा को मुकेश अंबानी ने किया सपोर्ट!

,

   

आज मुकेश अंबानी आज 62 साल के हो गए हैं। लेकिन अपने जन्मदिन से ठीक पहले रिलायंस इंडस्ट्री के मुखिया मुकेश अंबानी ने कांग्रेस नेता मिलिंद देवड़ा के समर्थन में बयान देकर सबको चौंका दिया है। आपको बता दें कि मिलिंद देवड़ा दक्षिण मुंबई से चुनाव लड़ रहे हैं।

पत्रिका पर छपी खबर के अनुसार, मुकेश अंबानी ने अपने एक वीडियो में मिलिंद देवड़ा की तारीफ करते हुए कहा कि मिलिंद मुंबई के ही है। मुकेश अंबानी ने भी कहा मिलिंद को दक्षिणी बॉम्बे के समाज, अर्थशास्त्र और संस्कृति का गहरा ज्ञान है।

मुकेश अंबानी ने अपने एक वीडियो में मिलिंद देवड़ा की तारीफ करते हुए कहा कि मिलिंद मुंबई के ही है। मुकेश अंबानी ने भी कहा मिलिंद को दक्षिणी बॉम्बे के समाज, अर्थशास्त्र और संस्कृति का गहरा ज्ञान है।

मुकेश अंबानी की ओर से की गई तारीफ पर मिलिंद देवड़ा ने आभार प्रकट करते हुए एक वीडियो ट्वीट किया है। मिलिंद ने अपने ट्विट में कहा कि छोटे दुकानदार से बड़े उद्योगपति तक- दक्षिणी मुंबई में सबके कारोबार का ज़रिया. दक्षिणी मुंबई में हमें कारोबार को फिर से पटरी पर लाना है और नौकरियां पैदा करनी हैं। युवा हमारी प्राथमिकता में हैं।