बड़ी बहन की मौत के सदमे के बीच खेला था वर्ल्डकप, बंगलादेश को बनाया वर्ल्ड चैम्पियन

   

बंगलदेश अंडर 19 क्रिकेट टीम अगर अपना पहला वर्ल्डकप जीत सकी है तो सिर्फ कप्तान अकबर अली की वजह से। बांग्लादेश अंडर 19 टीम के कप्तान अकबर अली ही वो खिलाड़ी हैं जिसने भारतीय U19 क्रिकेट टीम से जीत छीनी ली। 178 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश के आधे खिलाड़ी मात्र 85 रन पर पवेलियन लौट गए थे।

इसके बाद कप्तान अकबर अली ने अंत तक बल्लेबाजी की और बांग्लादेश अंडर19 क्रिकेट टीम को ऐतिहासिक जीत दिलाई। कल जीत के बाद पूरा बांग्लादेश खुशी में झूम रहा था लेकिन खुद टीम के कप्तान को इस बात का अफसोस रहा होगा कि उनके सबसे ज्यादा करीब रहने वाली उनकी बहन इस जीत को नहीं देख सकी।

कप्तान अकबर अली की बहन की मौत

खबरों के अनुसार बांग्लादेश के कप्तान अकबर अली की बहन की मौत 22 जनवरी को हो गई थी, अकबर अली की बहन की मौत बच्चों को जन्म देने के समय पर हो गई थी। हालांकि अकबर अली को यह खबर नहीं दी गई थी।

24 जनवरी को अकबर अली ने पाकिस्तान के विरुद्ध मैच खेला और जीत दर्ज की। इसके बाद अकबर अली को यह सूचना दी गई थी। आपको बता दें कि अकबर अली और उनकी बहन का रिश्ता बड़ा प्यारा था और अकबर उनके करीब भी थे। अकबर अली ने खेली थी कप्तानी पारी अकबर अली ने वर्ल्डकप फाइनल मैच में शानदार नाबाद 43 रनों की पारी खेली थी जिसके सहारे बांग्लादेश पहली बार विश्व चैंपियन बना है। बांग्लादेश के कप्तान अकबर अली को अफसोस रहेगा कि उनकी बहन उनको विश्वकप जीतते हुए नहीं देख सकी और अल्लाह को प्यारी हो गई।