बहुत बुरे दौर से गुजर रहे हैं श्रीलंका के मुसलमान!

   

श्रीलंका में खौफ़ का माहौल बना हुआ है। मुसलमानों पर हमले तेज हुए हैं। इसके बावज़ूद मुस्लिम समुदाय मस्जिदों में जुमे की नमाज अदा की है। कड़ी सुरक्षा के बावजूद मुसलमानों में खौफ़ भरा हुआ है।

श्रीलंका की मस्जिदों में शुक्रवार की नमाज अदा की गई और इस दौरान कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पिछले सप्ताह ज्यादातर मस्जिदों में सुरक्षा की आशंका के कारण शुक्रवार की नमाज अदा नहीं की गई थी। मस्जिदों में शुक्रवार की नमाज को फिर से शुरू करने के बावजूद, कैथोलिक समुदाय ने सुरक्षा की आशंका के कारण गिरजाघरों में इस सप्ताहांत की प्रार्थना को रद्द कर दिया है।

कोलंबो के आर्कबिशप मैल्कम कार्डिनल रंजीत ने बृहस्पतिवार को निर्देश दिया था कि अगली सूचना तक कोई भी सामूहिक प्रार्थना सभा नहीं होंगी। उन्होंने रविवार की प्रार्थनाओं के लिए पर्याप्त सुरक्षा उपलब्ध कराये जाने संबंधी सरकार के आश्वासन के बावजूद और हमलों पर विदेशी खुफिया सूचना का हवाला दिया।

शिक्षा मंत्रालय छह मई को स्कूलों को फिर से शुरू करने के लिए तैयार है। शिक्षा मंत्री अकिला विराज करियावासम ने कहा कि स्कूलों में सुरक्षा उपलब्ध कराई जायेगी। पुलिस ने स्कूलों के निकट वाहनों को खड़ा नहीं करने की लोगों को चेतावनी दी है।