बांग्लादेश सीमा से घुसपैठ की कोशिश कर रहे 31 रोहिंग्याओं को भारतीय सुरक्षा बल ने पकड़ा!

   

म्यांमार में रोहिंग्या मुसलमानों के नरसंहार के बाद से ही उनके पलायन का दौर जारी है। वे लोग आसपास के देशों में शरण लेने की कोशिश में रहते हैं। फिलहाल रोहिंग्या मुस्लिम बांग्लादेश में जयाद संख्या में शरणार्थी शिविरों में रह रहे हैं।

फिलहाल इंडिया टीवी न्यूज़ डॉट कॉम के अनुसार मंगलवार को भारत-बांग्लादेश सीमा पर 31 रोहिंग्या को गिरफ्तार किया गया है। ये रोहिंग्या त्रिपुरा में भारत और बांग्लादेश सीमा के बीच जीरो प्वाइंट पर पिछले 4 दिन से फंसे हुए थे और मंगलवार को भारत की बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स ने उन्हें गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार रोहिंग्याओं को त्रिपुला पुलिस को सौंपने की तैयारी की जा रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार रोहिंग्याओं में 6 पुरुष, 9 महिलाएं और 16 बजे हैं।