बार- बार हजरत मोहम्मद (PBUH) पर क्यों विवादित बयान दे रहे हैं गिरिराज सिंह?

,

   

मुसलमानों पर विवादास्पद टिप्पणी करने के मामले में आदर्श आचार संहिता मामले में बिहार की एक अदालत से हाल ही में जमानत मिलने के कुछ ही घंटे बाद केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय से भाजपा प्रत्याशी गिरिराज सिंह ने मंगलवार (07 मई) को फिर एक भड़काऊ बयान दिया है।

न्यूज़ ट्रैक पर छपी खबर के अनुसार, उन्होंने विवादास्पद मलयालम फिल्म का परोक्ष रूप से जिक्र करते हुए कहा है कि कोई भी ‘सेक्सी दुर्गा’ जैसी फिल्म बना सकता है, हालांकि किसी में भी पैगंबर मोहम्मद या फातिमा पर फिल्म बनाने का साहस तक नहीं है। आगे उन्होंने कहा कि किसी में सहस है तो पैगंबर मोहम्मद या फातिमा पर फिल्म बनाओ।

आपको जानकारी के लिए बता कि हाल ही में गिरिराज सिंह दक्षिणी दिल्ली से भाजपा के प्रत्याशी रमेश बिधूड़ी के पक्ष में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे, जहां इस दौरान उन्होंने रैली में विधूड़ी में आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ हिंदी के एक मुहावरा का इस्तेमाल भी किया।

जहां उन्होंने उन पर राजद्रोह के मामले में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र नेता के खिलाफ अभियोजन में रोड़ा अटकाने का आरोप भी लगाया। उन्होंने माना कि केजरीवाल ‘टुकड़े टुकड़े गैंग’ का हिस्सा हैं। साथ ही बता दें कि बेगूसराय से गिरिराज के खिलाफ कन्हैया कुमार भाकपा के प्रत्याशी हैं।