कोलंबो : पुलिस ने सोमवार को कहा कि एक भारतीय, देश में रहने के दौरान श्रीलंका के आव्रजन कानूनों का उल्लंघन करने वाले 13 विदेशी नागरिकों में से एक है। पुलिस प्रवक्ता एस पी रुवन गुणसेकर ने बताया कि 20 वर्षीय भारतीय नागरिक को सोमवार को वैध वीजा के बिना माउंट लाविनिया से गिरफ्तार किया गया था, उन्होंने कहा कि उसे मंगलवार को मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया जाएगा।
अपराध के लिए गिरफ्तार किए गए अन्य लोगों में दस नाइजीरियाई, एक इराकी और एक थाई नागरिक शामिल हैं जो लंका की राजधानी के विभिन्न हिस्सों में रहते हैं। उन्हें आज अदालतों में पेश किया जाएगा । ईस्टर रविवार को देश के सबसे खराब आतंकी हमलों के बाद श्रीलंकाई सरकार द्वारा सुरक्षा उपायों को बढ़ाने के बाद गिरफ्तारियां हुई हैं।
ईस्टर संडे धमाकों के सिलसिले में एक तमिल माध्यम के शिक्षक और एक स्कूल के प्रिंसिपल सहित कुल 106 संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है। श्रीलंका के विदेश मंत्रालय के अनुसार, मारे गए विदेशी नागरिकों की संख्या भारत के 11 सहित 40 पर बनी हुई है। बता दें कि श्रीलंका की आबादी 21 मिलियन है, जो कि सिंहली बौद्ध बहुसंख्यकों के वर्चस्व वाले जातीयता और धर्मों पर अधारित है।