क्या कन्हैया कुमार के खिलाफ़ लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी के उम्मीदवार होंगे फायर ब्रांड नेता गिरिराज सिंह?

,

   

भाजपा ने बिहार में गठबंधन के सहयोगियों के साथ रविवार को सीथ बंटवारे का एलान कर दिया। भाजपा 17, जेडीयू 17 और लोजपा के हिस्से में 6 सीट आई हैं। बिहार के प्रदेश अध्यक्ष पशुपति पारस ने सीट बंटवारे का एलान किया।

भाजपा ने अपने दो बड़े नेताओं गिरिराज सिंह और शाहनवाज की सीट सहयोगियों को दे दी हैं। गिरिराज सिंह की नवादा सीट लोजपा के खाते में आई है।

अमर उजाला पर छपी खबर के अनुसार, नवादा सीट लोजपा को मिलने के बाद गिरिराज सिंह की बेगूसराय से चुनाव लड़ने की बात सामने आ रही है। बेगूसराय से ही जेएनयू के नेता कन्हैया कुमार के भाकपा उम्मीदवार होने की संभावना है।

अगर गिरिराज और कन्हैया आमने-सामने होंगे तो बेगूसराय सीट पर मुकाबला रोचक होगा। इसके अलावा गठबंधन में तय किया गया है कि रामविलास पासवान को असम से राज्यसभा भेजा जाएगा।