बिहार: कांग्रेस की रैली में भीड़ देख हैरान हो गये लोग!

   

बिहार में कांग्रेस ने अकेले दम पर करीब तीन दशक बाद कोई रैली की जिसे राहुल गांधी ने संबोधित किया। रैली में आई भीड़ से पार्टी नेता काफी गदगद हैं लेकिन क्या रैली में आई भीड़ कांग्रेस के लिए वोटों में तब्दील होगी?

डी डब्ल्यू हिन्दी डॉट कॉम के अनुसार, कांग्रेस पार्टी की इस रैली में हाल ही में तीन राज्यों में बने पार्टी के नए मुख्यमंत्री तो शामिल हुए ही, रैली को आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने भी संबोधित किया. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के निशाने पर सबसे ज्यादा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रहे।

दरअसल, हाल ही में तीन राज्यों में हुई कांग्रेस पार्टी की जीत और उत्तर प्रदेश में प्रियंका गांधी की राजनीति की औपचारिक शुरुआत के बाद पार्टी कार्यकर्ता काफी उत्साहित हैं।

यह ठीक है कि बिहार में पिछले तीस साल से ना तो कांग्रेस पार्टी की सरकार रही है और ना ही उसे लोकसभा और विधानसभा में कोई खास सफलता मिली है बल्कि स्थिति यहां तक आ गई थी कि उसे आरजेडी जैसी पार्टियों से ना सिर्फ उनकी शर्तों पर समझौता करना पड़ा, बल्कि उन्हीं की सिफारिश पर बिहार में सभी सीटों पर चुनाव भी लड़ना पड़ सकता है।