बिहार: क्या बीजेपी ने काट दिए 6 सासंदो के टिकट?

,

   

बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में सीट बंटवारे का एलान हो चुका है। कयासों पर विराम जरूर लग गए हैं, लेकिन भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के साथ नई मुसीबत शुरू हो गई है। पार्टी के पांच सिटिंग एमपी का टिकट कट गया है।

ज़ी न्यूज़ पर छपी खबर के अनुसार, ये सभी सीटें जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के खाते में गई हैं। नवादा जहां से गिरिराज सिंह सांसद थे वो लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के खाते में गई है। उन्हें बेगूसराय से चुनाव मैदान में उतारे जाने की चर्चा चल रही है।

जेडीयू के कार्यालय में एनडीए के घटक दलों के प्रदेश अध्यक्ष एक साथ आए और सीटों की घोषणा की। जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने सीट बंटवारे की घोषणा की।

उसके मुताबिक पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, शिवहर, मधुबनी, अररिया, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, महराजगंज, सारण, उजियारपुर, बेगूसराय, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, सासाराम (सुरक्षित) और औरंगाबाद सीट बीजेपी के खाते में गई है।

जेडीयू के खाते में जो सीटें गईं है उनमें वाल्मिकीनगर, सीतामढ़ी, झंझारपुर, सुपौल, किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, मधेपुरा, गोपालगंज (सुरक्षित), सीवान, भागलपुर, बांका, मुंगेर, नालंदा, काराकाट, जहानाबाद और गया (सुरक्षित) शामिल हैं। वहीं, वैशाली, हाजीपुर (सुरक्षित), समस्तीपुर (सुरक्षित), जमुई (सुरक्षित), खगड़िया और नवादा सीट गई है।