बिहार: बेगूसराय से कन्हैया कुमार का लड़ना फाइनल

,

   

जेएनयू छात्रसंघ के अध्यक्ष रह चुके कन्हैया कुमार बेगूसराय से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी से उनका लड़ना तय हो चुका है और पार्टी की जिला इकाई ने उम्मीदवारी के लिए राज्य कार्यकारिणी को कन्हैया का नाम रिकमेंड कर दिया है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी से मंजूरी मिलने के बाद इसकी घोषणा की जाएगी।

अमर उजाला पर छपी खबर के अनुसार, भाकपा सूत्रों के अनुसार, कन्हैया का बेगूसराय सीट से नाम फाइनल हो चुका है। जिला इकाई को उम्मीद है कि राज्य कार्यकारिणी मार्च के पहले सप्ताह में होने वाली बैठक में उनके नाम को अनुमोदन कर देगी।

बिहार में भाकपा का राजद, कांग्रेस आदि दलों के साथ महागठबंधन है, लेकिन सीट बंटवारा अभी तय नहीं हुआ है। बेगूसराय सीट यदि भाकपा के खाते में गई तो ठीक, नहीं तो कन्हैया का महागठबंधन से लड़ना मुश्किल हो सकता है।

इधर, भाकपा सूत्रों से खबर है कि सीट शेयरिंग का मसला सुलझे या नहीं सुलझे, कन्हैया हर हाल में बेगूसराय से चुनाव लड़ेंगे। बेगूसराय के अलावा पार्टी तीन अन्य सीटों मोतिहारी, खगड़िया और मधुबनी पर दावा कर रही है। भाकपा नेता डी राजा इन सीटों पर अपना दावा लालू प्रसाद से मिलकर जता चुके हैं।