बिहार में एक रात-एक गांव से कांग्रेस सेवादल का होगा विस्तार : मदन मोहन झा

   

पटना, 24 जून । बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष मदन मोहन झा ने कहा कि कोरोना महामारी के साथ बिहार बाढ़ की त्रासदी झेल रहा है, ऐसे हालात में कांग्रेस सेवादल की भागीदारी जनसेवा में महत्वपूर्ण हो गई है। उन्होंने कांग्रेस सेवादल के प्रस्तावित कार्यक्रम एक रात एक गांव की सराहना करते हुए कहा कि इससे कांग्रेस सेवा दल का विस्तार होगा।

बिहार प्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रदेश कार्यसमिति की गुरुवार को एक बैठक यहां प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष मोहम्मद सोएब ने की।

बेठक में मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष झा ने जिला अध्यक्षों, प्रदेश पदाधिकारियों एवं कार्यसमिति के सदस्यों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज करोना महामारी के साथ बिहार बाढ़ की त्रासदी झेल रहा है, ऐसे हालात में कांग्रेस सेवादल की भागीदारी जनसेवा में महत्वपूर्ण हो गयी है।

उन्होंने कांग्रेस सेवादल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के इस प्रस्ताव को सराहा और कहा, कांग्रेस सेवादल एक रात एक गांव पर कार्य करता है तो उससे कांग्रेस सेवा दल का विस्तार भी होगा साथ ही समाज की सेवा भी होगी। इससे सगंठन की मजबूती के साथ ही जनता से जुड़ने का मौका भी मिलेगा।

उन्होंने कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि वे इस त्रासदी की घड़ी में बिहार की जनता की सेवा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी बिहार की जनता के साथ हमेशा खड़ी रहेगी।

झा ने विश्वास दिलाते हुए कहा कि प्रदेश कांग्रेस हरसंभव राहत सामग्री मुहैया कराएगी।

Disclaimer: This story is auto-generated from IANS service.