बिहार में ‘भाजपा भगाओ, लोकतंत्र बचाव’ रैली, साम्प्रदायिक हिंसा के खिलाफ़ सड़कों पर उतरे लोग!

   

27-28 फरवरी को प्रखंड के नेमदारगंज सब्जी मंडी दुर्गा मंडप परिसर में आयोजित होने वाले भाकपा माले के जिला सम्मेलन को सफल बनाने के उद्देश्य से क्षेत्र में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा जनसंपर्क अभियान जोर-शोर से चलाया जा रहा है।

भाजपा भगाओ, लोकतंत्र बचाओ रैली व सभा की सफलता को लेकर अबतक दर्जनों गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाकर केंद्र व राज्य सरकार के जनविरोधी नीतियों के विरुद्ध जनता को जागरूक किया गया। प्रखंड सचिव सुरेंद्र नाथ गोस्वामी के नेतृत्व में गांवों का भ्रमण किया जा रहा है।

जागरण डॉट कॉम के अनुसार, श्रीगोस्वामी ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा जहां संपूर्ण देश में सांप्रदायिक उन्माद और नफरत फैलाकर संविधान व लोकतंत्र को खत्म करने की साजिश की जा रही है। वहीं विकास का वादा करने वाले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जनता के साथ धोखाधड़ी कर रहे हैं। वे भाजपा का खिलौना बन गए हैं।

भूमिहीनों को जमीन देने की जगह उन्हें उजाड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि भूमि सुधार के बिना सामाजिक न्याय धोखा है। जिला सम्मेलन में शशि यादव मुख्य वक्ता होंगे। कार्यक्रम में अखिल भारतीय किसान महासभा के पर्यवेक्षक शिव सागर शर्मा, सुरेश राम भी उपस्थित होंगे।

जागरूकता अभियान में गजाधर मांझी, राजेश पासवान, श्यामलाल राजवंशी, मंती देवी, गिरिजा देवी, ब्रह्मदेव राजवंशी आदि लोग शामिल थे।