दिल्ली के राम लीला मैदान में भाजपा ‘भीम महासंगम विजय संकल्प’ करने जा रही है। इस रैली के लिए 5000 किलो ‘खिचड़ी’ पकाई गई। इस खिचड़ी में प्रयोग किए गए चावल और दाल अनुसूचित जाति के लोगों के घरों से एकत्रित किए गए हैं। इस समय तक कार्यक्रम स्थल पर 1000 लोग तक नहीं पहुंच सके हैं।
राजधानी में दो लाख 80 हजार परिवारों के घर से दाल-चावल एकत्र किया गया। जिसे बाइक सवार कार्यकर्ता ने घर-घर लिया। इसी कड़ी में दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा की महिला हुंकार रैली 16 दिसंबर को होगी।
5000 kg 'Khichdi' being cooked for BJP's 'Bhim Mahasangam Vijay Sankalp' rally in Delhi's Ram Leela Maidan later today. The rice and lentils have been collected from Dalit households. pic.twitter.com/PQloYm9wAy
— ANI (@ANI) January 6, 2019
कार्यक्रम के लिए भाजपा ने एक संकल्प पत्र भी जारी किया है। इसके जरिए लगभग 14 लाख लोगों से संपर्क किया गया है। यह 14 लाख पत्र कार्यक्रम में उपस्थित होने वाले मुख्य अतिथि को दिए जाएंगे।
इस कार्यक्रम में एक ही बर्तन में 5,000 किलो खिचड़ी तैयार की जाएगी। इसके जरिए सामाजिक समरसता का संदेश देने की तैयारी है। यह खिचड़ी मशहूर शेफ विष्णु मनोहर तैयार करेंगे।
साभार- ‘अमर उजाला’