बीजेपी के नेता सिर्फ़ नफ़रत फैलाने का काम करते हैं- अखिलेश यादव

,

   

सपा अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा नेता नफरत फैलाते हैं। अपने पुराने वादों पर बात नहीं करते। पहले वो चाय वाला बनकर आए थे। अब चौकीदार बनकर आए हैं।

अखिलेश यादव ने सोमवार को लखीमपुर में जीजीआईसी मैदान पर खीरी की लोकसभा प्रत्याशी डॉ. पूर्वी वर्मा और धौरहरा के बसपा प्रत्याशी अरशद सिद्दकी के समर्थन में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि जैसे-जैसे चुनाव बढ़ रहा है। वोटों की बारिश गठबंधन के पक्ष में होती जा रही है।

न्यूज़ ट्रैक पर छपी खबर के अनुसार, उन्होंने कहा कि यह चुनाव एक महीने पहले हो सकता था, लेकिन नाम बदलकर दूसरों के काम अपना बताकर बीच दोपहरी में चुनाव करा दिया है। इसकी सजा जनता भाजपा को देगी।

इसी के साथ उन्होंने कहा भाजपा महागठबंधन को मिलावटी गठबंधन तो कहीं कुछ और न जाने क्या-क्या बोल रहें है। हम भाजपा से पूछ रहे हैं कि 38 पार्टियों के साथ मिलकर उन्होंने कौन सी मिलावट की है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि महागठबंधन गरीबों का गठबंधन हैं।

गठबंधन की वजह से ही विपक्षी दलों की भाषा बदली जा रही है। भाजपा के पास जमीन का कोई मुद्दा हो तो बताएं। भाजपा को अब पांच साल नहीं बल्कि बाबा मुख्यमंत्री के दो साल मिलाकर यानी सात साल का हिसाब देना होगा।