बीजेपी के हर उम्मीदवार के खिलाफ़ केवल एक उम्मीदवार होना चाहिए- केजरीवाल

,

   

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कांग्रेस से गठबंधन को लेकर बेचैन हैं, लेकिन कांग्रेस आम आदमी पार्टी के साथ लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए तैयार नहीं है।

अमर उजाला पर छपी खबर के अनुसार, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का बुधवार को एक बार फिर से दर्द उभरकर सामने आए। बुधवार रात चांदनी चौक इलाके में एक सभा के दौरान सीएम केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में भाजपा के हर उम्मीदवार के खिलाफ केवल एक उम्मीदवार होना चाहिए। वोटों का बंटवारा नहीं होना चाहिए।

अगर आज कांग्रेस के साथ हमारा गठबंधन हो जाता है, तो बीजेपी दिल्ली की सभी 7 सीटें हार जाएगी। कांग्रेस को गठबंधन के लिए मनाने की कोशिश की जा रही है, लेकिन उन्होंने समझने से इनकार कर दिया। कांग्रेस को मना-मना कर थक गए, मुझे नहीं समझ आता कि उनके मन में क्या है।

कांग्रेस ने यूपी में सपा-बसपा को बांटने का काम किया है। गठबंधन होना चाहिए, लेकिन कांग्रेस के मन में क्या है? ये वो नहीं जानते। कांग्रेस दूसरी पार्टियों को कमजोर कर रही है। इसलिए दिल्ली की सभी लोकसभा सीटों पर आप पार्टी अकेले ही चुनाव लड़ेगी।