बीजेपी को महंगा पड़ सकता है साध्वी प्रज्ञा की उम्मीदवारी, साधू संत हुए खिलाफ़!

,

   

मध्यप्रदेश में साधु संत समाज के लिए राम मंदिर का मुद्दा अहम रहा है और इसी मुद्दे पर भाजपा सरकार से खफा साधु संत अब भोपाल में कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह की जीत के लिए हठ योग कर रहे हैं। मंगलवार की सुबह भोपाल में दिग्विजय सिंह के समर्थन में साधु-संतों ने धुनी रमाई, जहां दिग्जिवय सिंह, पत्नी अमृता सिंह के साथ पूजा और हवन करते नजर आए।

अमर उजाला पर छपी खबर के अनुसार, हिंदुत्ववाद के जिस प्रतीक के तौर पर दिग्विजय के खिलाफ भाजपा ने यहां साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को मैदान में उतारा है, उसी के केंद्र में स्थित राम मंदिर के मुद्दे पर साधु समाज, भाजपा के खिलाफ है। इस हठ योग और धुनी का नेतृत्व कर रहे कंप्यूटर बाबा भाजपा सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं।

कंप्यूटर बाबा का दो टूक कहना है कि भाजपा सरकार ने पांच साल में राम मंदिर नहीं बनाया। इसलिए अब राम मंदिर नहीं, तो मोदी नहीं। उनके नेतृत्व में हजारों साधु दिग्विजय सिंह की जीत के लिए हठ योग कर रहे हैं।

इधर, साध्वी प्रज्ञा ने दिग्विजय सिंह पर साधु-संतो का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि वो(दिग्विजय) भगवा का व्यापार कर रहे हैं। साधु-संन्यासी तो अधर्म का साथ देते नहीं हैं। जो उनका साथ दे रहे हैं, मेरी समझ से वे साधु नहीं हो सकते, वे कुछ और हैं।