महोबा (यूपी): लोकसभा चुनाव में प्रचार के बहाने विरोधियों पर खूब बदजुबानी की जा रही है। इसमें सत्ता पक्ष और विपक्ष कोई भी पीछे नहीं है। अब महोबा में एटा से BJP सांसद राजवीर सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर उनकी दादी (इंदिरा गांधी) और मां (सोनिया गांधी) को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि ‘कांग्रेस कह रही है कि शौचालय की बात कर रहे हैं, बड़ा छोटा दिमाग है। राहुल जी अगर आपकी दादी या अम्मा कभी खेत में लोटा ले कर गईं होती तब आपको मालूम पड़ता।’
Rajveer Singh, BJP MP, in Mahoba: Congress keh rahi hai shauchalay ki baat kar rahe hain, bada chhota dimag hai. Rahul ji agar tumhari dadi aur tumhari amma khet mein lota leke gayi hoti to malum pad jata. (27.04.2019) pic.twitter.com/JA5UfHLgTB
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) April 28, 2019
भले ही इस बयान में सांसद राजवीर सिंह ने राहुल गांधी के अलावा किसी का नाम नहीं लिया लेकिन दादी और अम्मा शब्द के इस्तेमाल से जाहिर है कि कि बीजेपी सासंद की यह टिप्पणी सोनिया गांधी और इंदिरा गांधी को लेकर है। उन्होंने ये बयान 27 अप्रैल (शनिवार) को दिया था। बता दें कि राजवीर सिंह उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह के बेटे हैं।
गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए प्रचार शनिवार को थम गया, वहीं आज से पांचवे चरण के लिए चुनाव प्रचार शुरू हो गया है। अभी तक तीन चरणों की वोटिंग हो चुकी है। अब चौथे चरण की वोटिंग 29 अप्रैल को, पांचवें चरण की 6 मई को, छठे चरण की 12 मई को और सातवें चरण की वोटिंग 19 मई को होगी। फिर, 23 मई को परिणाम घोषित होंगे।