बीजेपी ने जारी किया अपना एग्जिट पोल, देखिए आकड़ा!

,

   

लोकसभा चुनाव 2019 के एग्जिट पोल आते ही यूपी की कुछ वीआईपी सीटों पर भाजपा ने अपना सर्वे जारी किया है। भाजपा की ओर से जारी किए गए लोकसभा चुनाव 2019 के आंकड़े चौकाने वाले हैं। इस सर्वे के अनुसार सपा का एक गढ़ ध्वस्त होता नजर आ रहा है।

अमर उजाला पर छपी खबर के अनुसार, किस सीट पर कौन जीत रहा है और कौन हार रहा है, इसका फैसला 23 मई को परिणाम आने के बाद होगा। फिर भी भाजपा ने अपनी तरफ से प्रत्येक लोकसभा सीट के लिए जो सर्वे कराया है, उसमें कई चौंकाने वाले परिणाम आने की बात कही जा रही है।

महानगर और अकबरपुर लोकसभा सीट पर भाजपा की जीत बताई जा रही है, लेकिन दोनों सीटों पर जद्दोजहद ज्यादा करनी पड़ी है। चौंकाने वाली बात यह है कि सर्वे में कन्नौज सीट पर भाजपा की जीत की उम्मीद 75 से 80 प्रतिशत तक बताई गई है।

भाजपा की तरफ से सर्वे के लिए लगाई गई एजेंसी का दावा है कि महानगर में कांग्रेस और अकबरपुर में गठबंधन से भाजपा का सीधा मुकाबला है।

इन दोनों सीटों पर भाजपा को जीत के लिए 60 से 70 प्रतिशत अंक दिए है। आईआईएम के छात्रों और विदेशों में कई चुनाव का सर्वे कर चुकी इस एजेंसी ने प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र में अपनी टीम उतार था।