बीजेपी पूरे देश में CAA-NRC के जरिए कोरोना जैसी बीमारी फैला रही : अखिलेश यादव

   

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर जमकर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा है कि सीएए व एनआरसी के जरिए पूरे देश में कोरोना जैसी बीमारी फैला रहे हैं। पूरे देश को आन्दोलित कर रखा है और इससे अव्यवस्था उत्पन्न हो गई है। वह बुधवार को अपरान्ह पूर्व मंत्री व विधायक शैलेंद्र यादव ललई कि बड़ी माता 80 वर्षीय सीता देवी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने शाहगंज पहुंचे। 14 जनवरी को सीता देवी का देहांत हुआ था।

इस दौरान पत्रकारों से वार्ता के दौरान सरकार पर जमकर हमला बोला। कहा कि भाजपा नफरत राजनीति की जनक है। बेरोजगारी महंगाई लाचारी से किसान व्यापारी छात्र मजदूर परेशान हैं। बीजेपी को बीमारी फैलाने की बीमारी है। सीएए से देश में अव्यवस्था, हिंसा व अराजकता बढ़ी है।

उन्होंने कहा कि भाजपा शासन में शौचालय तक साफ नहीं कर पा रहे हैं। अब गंगा साफ करने का यात्रा चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि सपा सरकार ने जिले को मेडिकल कालेज का नायाब तोहफा दिया गया था। उसका नाम ही बदल दिया गया। लेकिन आज तक उस निर्माण पूरा नहीं हो सका। 102 व108 सेवा का संचालन ठीक नहीं कर सके। 100 नम्बर को 112 कर दिया। पुलिस बेईमान हो चुकी है।

उनके साथ कार में शैलेन्द्र यादव ललई लखनऊ से आए। इस दौरान जिला अध्यक्ष लाल बहादुर यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष राज बहादुर यादव, पूर्व विधायक बाबा दुबे, श्रद्धा यादव, एडवोकेट संजय यादव, लकी यादव, पूनम मौर्य, हिसामुद्दीन, मनोज कुमार यादव गल्लू, सैयद उरुज आदि मौजूद रहे।