बीजेपी सांसद साक्षी महाराज को झारखण्ड के गिरिडीह प्रशासन ने किया क्वारंटीन !

,

उत्तर प्रदेश के उन्नाव के सांसद साक्षी महाराज को गिरिडीह जिला प्रशासन ने जबरन पकड़कर क्वारंटाइन कर दिया है। एसडीएम प्रेरण दीक्षित के नेतृत्व में पुलिस ने पीरटांड़ थाना के समक्ष शनिवार को चेकिंग लगाकर पकड़ा। इसके बाद उन्हें शांति भवन आश्रम गिरिडीह में क्वारंटाइन कर दिया गया। साक्षी महाराज ने रोकने पर आपत्ति जताई। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव से उन्होंने बातचीत की। गिरिडीह के डीसी राहुल कुमार सिन्हा से भी उन्होंने मोबाइल पर बात की लेकिन बात नहीं बनी। अंत में पुलिस-प्रशासन ने उन्हें शांति भवन गिरिडीह में ले जाकर 14 दिनों के लिए क्वारंटाइन कर दिया।

झारखंड में लगातार सामने आ रहा दोहरा चेहरा 

झारखंड में कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए प्रशासन का दोहरा चेहरा लगातार सामने आ रहा है। प्रशासन भाजपा नेताओं को माैका मिलते ही क्वारंटाइन कर देता है। जबकि सत्ताधारी दल से जुड़े नेताओं को राज्य से बाहर आकर घूमने की पूरी आजाती है। झारखंड प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी उमंग सिंघार पिछले दिनों गिरिडीह पहुंचे थे। उन्हें प्रशासन ने क्वारंटाइन नहीं किया।