ब्राजील में कोरोना मामलों की संख्या 75 लाख के पार पहुंची

   

ब्रासीलिया, 29 दिसंबर । ब्राजील में 24 घंटों में कोरोनावायरस के 20,548 नए मामले सामने आने के साथ देश में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 7,504,833 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, नए मामलों के अलावा, सोमवार को 431 नई मौतें दर्ज की गईं, जिससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 191,570 हो गई।

दक्षिण अमेरिकी राष्ट्र वर्तमान में मौतों के मामले में दुनिया में दूसरे स्थान पर है और केवल अमेरिका से पीछे है।

इस बीच, ब्राजील में सबसे अधिक आबादी वाला राज्य साओ पाउलो 1,427,752 मामलों और 45,902 मौतों के साथ सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य है।

साओ पाउलो शहर ने सप्ताहांत पर 1-3 जनवरी तक गैर-जरूरी गतिविधियों पर रोक लगाने की घोषणा की, ताकि नए साल की छुट्टी के दौरान भीड़ से बचा जा सके।

–आईएएनएस

वीएवी-एसकेपी