भविष्यवाणी सच होने पर एक्सिस माय इंडिया के सीएमडी टीवी शो में फूट-फूटकर रोने लगे

,

   

सभी एग्जिट पोल के मुकाबले एक्सि माय इंडिया और इंडिया टुडे की भविष्यवाणी सबसे सटिक लगभग 95 फीसदी सच हुई है। ऐसे जब चुनाव के रिजल्ट इंडिया टुडे पर दिखाए गए एग्जिट पोल से मेल खाने लगे, तब एक्सि माय इंडिया के प्रमुख फूट-फूटकर रोने लगे। इंडिया टुडे पर कार्यक्रम के दौरान ही एक्सि माय इंडिया के सीएमडी प्रदीप गुप्ता की आंखों में आंसू आ गए और वह रोने लगे।

बता दें कि एक्सि माय इंडिया का एग्जिट पोल जैसे ही टेलिविजन पर प्रसारित हुआ, तब पोल के नतीजों पर लोगों ने काफी आलोचना शुरू कर दी थी। जिस तरह से एक्सि माय इंडिया और इंडिया टुडे ने राज्यों की सीटों पर भविष्यवाणी की थी, उसके मद्देनज़र राजनीतिक पंडितों को यह आंकड़ा पच नहीं रहा था। नतीजा, सोशल मीडिया पर काफी आलोचना का भी सामना करना पड़ा था। लेकिन, अब जब चुनाव के नतीजे दुनिया के सामने है, तब एक्सि माय इंडिया के अपनी भविष्यवाणी पर भावुक होना भी लाजिमी है।

गौरतलब है कि बिहार चुनाव में पार्टियों का हाल बताने के लिए एक के बाद एक कई एग्जिट पोल्स आए थे। चाणक्य से लेकर नीलसन और सी-वोटर से लेकर हंसा रिसर्च तक सबने अपने-अपने आंकलन दिए। सभी सर्वे किसी न किसी चैनल पर नजर आए। एक्सिस-माय इंडिया का एग्जिट पोल कहीं नहीं दिखा, लेकिन यह सबसे सटीक साबित हुआ था और इस बार लोकसभा चुनाव का एग्जीट पोल भी सही और स्टीम साबित हुआ।