भविष्य में पाकिस्तान सऊदी अरब के लिए बेहद जरूरी- प्रिंस सलमान

,

   

सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के नेतृत्व में सऊदी प्रतिनिधिमंडल ने अपनी दो दिवसीय पाकिस्तान यात्रा के दौरान इस्लामाबाद सरकार के साथ 20 अरब डॉलर से अधिक के समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं, जिससे विदेशी मुद्रा संकट से जूझ रही पाकिस्तानी अर्थव्यवस्था को जीवनी मिलने की आशा है।

रविवार को पाकिस्तानी प्रधान मंत्री इमरान ख़ान ने नूर ख़ान एयरबेस पर सऊदी प्रिंस का स्वागत किया, जहां उन्हें 21 तोपों की सलामी दी गई। 2017 में सऊदी किंग का उत्तराधिकारी बनने के बाद मोहम्मद बिन सलमान की यह पहली पाकिस्तान यात्रा है।

सऊदी क्राउन प्रिंस और पाकिस्तानी प्रधान मंत्री ने पैट्रो कैमिकल, ऊर्जा, खनिज और खेल जैसे विभिन्न क्षेत्रों में निवेश के समझौतों पर हस्ताक्षर के बाद, सीधी बातचीत की।

प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के सम्मान में दिए गए रात्रि भोज में इमरान ख़ान ने दोनों देशों के बीच मज़बूत रिश्तों की सराहना करते हुए कहा, पाकिस्तान और सऊदी अरब इस रिश्ते को अब अभूतपूर्व ऊंचाई पर ले जा रहे हैं।

सऊदी प्रिंस ने पाकिस्तानी प्रधान मंत्री की हां में हां मिलाते हुए कहा, हमारा मानना है कि भविष्य में पाकिस्तान एक बहुत ही महत्वपूर्ण देश बनने जा रहा है, और हम इसमें भागीदार बनना चाहते हैं।

बिन सलमान की इस्लामाबाद यात्रा के दौरान, क्षेत्र में सऊदी अरब की विनाशकारी नीतियों के ख़िलाफ़ प्रदर्शन हुए और प्रदर्शनकारियों ने सऊदी अरब के ख़िलाफ़ नारे लगाए।

प्रदर्शनकारियों ने सीरिया और इराक़ में तकफ़ीरी आतंकवाद के समर्थन, यमन पर अतिक्रमण और इस्राईल के साथ साज़िश करने के लिए भी आले सऊद शासन का विरोध किया।