भाई जगताप को मिली मुंबई कांग्रेस की कमान

   

मुंबई, 19 दिसम्बर । कांग्रेस ने शनिवार को अनुभवी नेता अशोक ए. जगताप (भाई जगताप) को मुंबई क्षेत्रीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी। इसके साथ ही अब अध्यक्ष पद को लेकर काफी दिनों से चल रही अटकलों पर विराम लग गया है।

जगताप ने निवर्तमान प्रमुख एकनाथ गायकवाड़ की जगह ली। पार्टी 2022 की शुरूआत में बृहन्मुंबई नगर निगम चुनाव से निपटने के लिए तैयारी कर रही है।

इसके साथ ही चरण सिंह सापरा को मुंबई क्षेत्रीय कांग्रेस कमेटी का कार्यकारी अध्यक्ष और पूर्व मंत्री आरिफ नसीम खाम को चुनाव अभियान समिति का प्रमुख बनाया गया है।

कांग्रेस ने अमरजीत सिंह मनहास को मुंबई इकाई की समन्वय समिति का प्रमुख, सुरेश शेट्टी को घोषणापत्र और प्रचार समिति का प्रमुख और चंद्राकांत हंदोरे को महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी की तरफ से मुंबई इकाई का प्रभारी बनाया गया है।

Disclaimer: This story is auto-generated from IANS service.