भाजपा ने 21 मार्च को होली के दिन शाम को अपनी पहली लिस्ट में उत्तर प्रदेश समेत 23 राज्यों की 184 लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा करने के एक दिन बाद यानी 22 मार्च को रात करीब 1:30 बजे 4 राज्यों की 36 लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की अपनी दूसरी लिस्ट जारी की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की उपस्थिति में हुई पार्टी की क्रेंद्रीय चुनाव समिति की चौथी बैठक के बाद इन 36 उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लगी। भाजपा की दूसरी लिस्ट में आंध्र प्रदेश, असम, महाराष्ट्र और ओडिशा की लोकसभा सीटों के लिए 36 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा हुई।
BJP releases list of 36 candidates from Andhra Pradesh, Assam, Maharashtra, Odisha. Girish Bapat to contest from Pune (Maharashtra), Sambit Patra to contest from Puri (Odisha). #LokSabhaElections2019 pic.twitter.com/Ft3C3cl1cX
— ANI (@ANI) March 22, 2019
संबित पात्रा पुरी और गिरीश बापट पुणे लोकसभा सीट से लड़ेंगे चुनाव
इस लिस्ट में सबसे बड़ा नाम भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा का रहा जो ओडिशा के पुरी लोकसभा सीट से चुनाव लेड़ेंगे। इससे पहले पुरी की सीट पर इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लड़ने की भी खूब चर्चा थी। लेकिन भाजपा ने अपनी पहली लिस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक बार फिर से वाराणसी से ही उतारने का फैसला किया जिसके बाद इन अटकलों को विराम लग गया था। दूसरी लिस्ट में गिरीश बापट का नाम भी शामिल है जो महाराष्ट्र की पुणे लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे।