भाजपा बिहार चुनाव की वजह से पंजाब दुष्कर्म मामले का राजनीतिकरण कर रही : कांग्रेस

   

नई दिल्ली, 24 अक्टूबर । कांग्रेस ने शनिवार को भाजपा पर पंजाब दुष्कर्म व हत्या मामला का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाया और कहा कि राहुल व प्रियंका पर निशाना केवल बिहार चुनाव की वजह से साधा जा रहा है।

एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए, कांग्रेस महिला विंग की अध्यक्ष सुस्मिता देब ने कहा, नवरात्रि में अष्टमी की संध्या में हम लड़कियों को बचाने की कसम खाते हैं। लेकिन हम पंजाब में एक नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म मामले की निंदा करने के लिए निर्मला सीतारमण, प्रकाश जावडेकर और हर्ष वर्धन जैसे मंत्रियों की प्रेस कांफ्रेंस से हैरान हैं।

देब ने कहा कि देश के किसी भी राज्य में दुष्कर्म की सभी निंदा करते हैं, चाहे यह निर्भया, उन्नाव या हाथरस की घटना हो।

उन्होंने कहा, 14 सितंबर को हाथरस केस के बाद पहली बार सीतारमण, जावडेकर और हर्षवर्धन के महिला सुरक्षा को लेकर चुप्पी तोड़ने पर मुझे दुख हुआ।

उन्होंने कहा कि इन भाजपा नेताओं ने अपनी चुप्पी तोड़ी है, क्योंकि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी 19 वर्षीय दुष्कर्म पीड़िता के परिवार से मुलाकात करने यूपी के हाथरस गए थे।

कांग्रेस नेता ने कहा कि भाजपा नेताओं का मुख्य उद्देश्य दुष्कर्म की घटना की निंदा करना नहीं, बल्कि हाथरस परिवार के साथ खड़े होने के लिए कांग्रेस की निंदा करना है।

देब ने कहा, तब आप कहां थे, जब हाथरस पीड़िता के साथ दुष्कर्म हुआ था और उसे मार डाला गया? तब आप कहां थे, जब उन्नाव सामूहिक दुष्कर्म मामला हुआ था। और अब केवल राजनीति के लिए महिला की सुरक्षा पर बोल रहे हैं।

Disclaimer: This story is auto-generated from IANS service.