भाजपा में शामिल हुए केरल कांग्रेस के पूर्व सचिव विजयन

   

नई दिल्ली, 12 मार्च। केरल में विधानसभा चुनाव के बीच कांग्रेस के असंतुष्ट नेताओं के पार्टी छोड़ने का सिलसिला जारी है। केरल प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सचिव विजयन थॉमस ने शुक्रवार को यहां पार्टी मुख्यालय पर भाजपा का दामन थामा। राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह और प्रवक्ता टॉम वणक्कन ने उन्हें पार्टी में शामिल कराया।

राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने पार्टी मुख्यालय पर प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बताया कि विजयन थॉमस केरल के वरिष्ठ नेता हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और जनकल्याण की योजनाओं से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल होने का फैसला किया है। राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से कन्फ्यूज्ड पार्टी है। इसलिए नेता साथ छोड़ रहे हैं। विजयन ने भी कांग्रेस की गलत नीतियों के कारण पार्टी छोड़ने का फैसला किया।

Disclaimer: This story is auto-generated from IANS service.