भारत के इंटर स्टेट एथलेटिक्स में हिस्सा लेंगी दो श्रीलंकाई एथलीट

   

पटियाला, 24 जून । श्रीलंका की मिडल डिस्टेंस रनर निमाली वालिवारशॉ और धावक नादीशा रामानयके उन प्रमुख एथलीटों में शुमार हैं जो शुक्रवार से यहां शुरू हो रहे राष्ट्रीय इंटर स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगी।

निमाली महिला 800 मीटर में हिस्सा लेंगी जबकि नदीशा महिला 400 मीटर में भाग लेंगी। निमाली और नदीशा का लक्ष्य अपने प्रदर्शन में सुधार कर टोक्यो ओलंपिक का टिकट हासिल करना होगा।

महिला 800 मीटर में ओलंपिक क्वालीफाइंग समय एक मिनट 59.50 सेकेंड जबकि निमाली का निजी सर्वश्रेष्ठ दो मिनट 02.58 सेकेंड है।

नदीशा का महिला 400 मीटर में सीजन बेस्ट 53.48 सेकेंड है जबकि ओलंपिक क्वालीफिकेशन समय 51.35 सेकेंड है।

भारत की महिला धावक दुती चंद सहित विभिन्न भारतीय एथलीट ओलंपिक बर्थ हासिल करने के इरादे से उतरेंगे।

दुती ने हाल ही में इंडियन ग्रां प्री में 100 मीटर में 11.17 सेकेंड का समय लिया था और वह ओलंपिक क्वालीफिकेशन 11.15 सेकेंड के करीब थीं।

सोमवार को हुए इंडियन ग्रां प्री में भारत के तेजिंदरपाल सिंह तूर ने टोक्यो का टिकट हासिल किया था।

Disclaimer: This story is auto-generated from IANS service.