भारत में अंतर्राष्ट्रीय तीरंदाजी इवेंट्स का प्रसारण करता रहेगा सोनी पिक्चर्स

   

मुम्बई, 30 मार्च । भारत में अंतर्राष्ट्रीय तीरंदाजी इवेंट्स का प्रसारण सोनी पिक्चर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड पर जारी रहेगा। सोनी पिक्चर्स ने इसके लिए विश्व तीरंदाजी के साथ अपने करार का नवीनीकरण किया है।

अगले सीजन तक के लिए हुए नए करार में 2021 हुंडई तीरंदाजी विश्व कप और 2021 हुंडई विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप के आयोजन शामिल हैं। इस करार के तहत भारत, श्रीलंका, भूटान, पाकिस्तान, नेपाल, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और मालदीव में इन इवेंट्स का प्रसारण होगा।

भारत ने टोक्यो 2020 ओलंपिक खेलों के लिए पहले ही चार कोटा हासिल कर लिए हैं। अब जून में पेरिस में होने वाली अंतिम योग्यता स्पर्धा के जरिए भारतीय तीरंदाज टीम इवेंट्स के लिए टिकट हासिल करना चाहेंगे।

भारत ने हाल ही में 2021 के लिए अपनी ओलंपिक और अंतरराष्ट्रीय टीम की घोषणा की। इसका नेतृत्व शीर्ष तीरंदाज दीपिका कुमारी और अतानु दास कर रहे हैं। दीपिका और अतानू ने हाल ही में शादी की है।

राजेश कौल, मुख्य राजस्व अधिकारी, वितरण और प्रमुख – खेल व्यवसाय, सोनी पिक्च र्स नेटवर्क्‍स इंडिया ने कहा, भारतीय तीरंदाजों ने हमेशा अंतरराष्ट्रीय खेल स्पर्धाओं में अच्छा प्रदर्शन किया है और देश को गौरवान्वित किया है। हमारा प्रयास एक खेल के रूप में तीरंदाजी का प्रसार करना है। हम विश्व तीरंदाजी के साथ अपने जुड़ाव को जारी रखने के लिए खुश हैं।

डॉ. उगुर एर्डनर, विश्व तीरंदाजी अध्यक्ष ने कहा, भारत तीरंदाजी के अग्रणी प्रतिस्र्पधी देशों में से है। हम सोनी के साथ इन अविश्वसनीय एथलीटों को उन कवरेज को देने के लिए गर्व कर रहे हैं, जिनके वे हकदार हैं।

–आईएएनएस

जेएनएस