भीमा कोरेगाव हिंसा केस: पुणे पुलिस ने आनंद तेलतुबंड़े को किया गिरफ्तार

,

   

भीमा कोरेगांव हिंसा मामले में पुणे पुलिस ने आज लेखक आनंद तेलतुंबड़े को गिरफ्तार किया है। तेलतुंबड़े को मुंबई से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को आनंद तेलतुबंड़े पर माओवादियों से संबंध रखने का शक है। इस मामले में कुछ महीने पहले पुणे पुलिस ने तेलतुबंड़े के गोवा स्थित घर पर छापेमारी भी की थी। कल ही पुणे सेशन कोर्ट ने तेलतुंबड़े की अग्रिम जमानत रद्द की थी।

इस मामले में पुणे पुलिस पी वरवरा राव,सुधा भारद्वाज,अरुण फरेरा,गौतम नबलखा और वेरनोन गोंजाल्विज जैसे कुछ वामपंथी विचारकों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। शुक्रवार को तेलतुंबड़े की जमानत को रद्द करते हुए अतिरिक्‍त सत्र न्‍यायाधीश किशोर वडाने ने कहा था कि जांच अधिकारियों के पास तेलतुंबड़े के खिलाफ पर्याप्‍त सबूत हैं।