बॉलीवुड एक्ट्रेस पायल रोहतगी एक बार फिर से अपने एक वीडियो के कारण चर्चा में हैं। राम नवमी के मौके पर उन्होंने लोगों को बधाई देते हुए एक वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो में वह अयोध्या में राम मंदिर की पैरवी करती नजर आ रही हैं।
https://twitter.com/Payal_Rohatgi/status/1116943068605952000?s=19
इसके साथ ही वह कह रही हैं कि राम मंदिर तो वहीं बनेगा। उनके इस वीडियो को उनके समर्थक खूब शेयर कर रहे हैं। हालांकि दूसरे यूजर उनके वीडियो में लिखी भाषाई गलतियों की ओर ध्यान भी दिला रहे हैं।
https://twitter.com/Payal_Rohatgi/status/1116570774721007617?s=19
ज़ी न्यूज़ पर छपी खबर के अनुसार, पायल रोहतगी ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कहा है, अनगिनत लोगों ने राम मंदिर के लिए अपनी जान दी है। लोग कह रहे हैं कि भारत में 20 लाख मंदिर हैं।
https://twitter.com/Payal_Rohatgi/status/1116523619704684544?s=19
एक और मंदिर नहीं बना तो क्या होगा। लेकिन ये मंदिर आम मंदिर नहीं है। ये राम का जन्मस्थान है। जिस तरह मक्का मदीना एक है. राम भगवान का जन्म स्थान भी एक है. मंदिर तो वहीं बनेगा।
इससे पहले पायल रोहतगी बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट्स गौहर खान से भिड़ चुकी हैं। दोनों के बीच विवाद तब शुरू हुआ जब पायल ने धारा 370 को लेकर ट्वीट किया। पायल का कहना था कि अगर धारा 370 को नहीं हटाया जाता है तो कश्मीर से मुस्लिमों को निष्कासित किया जाना चाहिए।