मनाली से मुंबई के लिए रवाना हुईं कंगना रनौत, ट्विटर पर हंगामा !

,

   

कंगना रनौत आज 9 सितम्बर को अपनी जबरदस्त सिक्यॉरिटी के साथ मुंबई पहुंच रही हैं। कंगना अपने घर मनाली से निकल चुकी हैं और उम्मीद है कि वह आज दोपहर तक वहां पहुंच जाएंगी। कंगना ने घर से निकलते हुए इसकी सूचना ट्विटर पर दे दी है और बुलंद आवाज में कहा है- ना डरूंगी, ना झुकूंगी। गलत के खिलाफ मुखर होकर आवाज़ उठाती रहूंगी। बताया जा रहा है कि कंगना की फ्लाइट दोपहर 12 बजे चंडीगढ़ से है और वह 2 बजे दोपहर को मुंबई पहुंच जाएंगी।

सुबह-सुबह ट्विटर पर कंगना ने की घोषणा
कंगना ने घर से निकलते हुए सुबह-सुबह ट्विटर पर घोषणा की। कंगना ने लिखा, ‘रानी लक्ष्मीबाई के साहस,शौर्य और बलिदान को मैंने फिल्म के जरिए जिया है। दुख की बात यह है मुझे मेरे ही महाराष्ट्र में आने से रोका जा रहा है। मैं रानी लक्ष्मीबाई के पद चिन्हों पर चलूंगी ना डरूंगी, ना झुकूंगी। गलत के खिलाफ मुखर होकर आवाज़ उठाती रहूंगी।, जय महाराष्ट्र, जय शिवाजी।

मिली थी मुंबई न आने की धमकी
बता दें कि कंगना को शिवसेना ने उन्हें मुंबई न आने की धमकी दी थी। धमकियों और चेतावनी के बीच कंगना को केंद्र सरकार ने Y कैटिगिरी की सुरक्षा दी है और सीआरपीएफ की टीम ने कंगना को सुरक्षा घेरे में ले लिया।