ममता की रैली: कांग्रेस नेता बोले- ‘जो विरोध करता है उसे देशद्रोही बता देती है बीजेपी सरकार’

,

   

ममता बनर्जी कोलकाता में विपक्षी राजनीतिक दलों की महारैली को संबोधित करेंगी। इस रैली का उद्देश्य केंद्र की मोदी सरकार को हटाना और विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन दिखाना है। साल की शुरुआत में विपक्षी एकता का यह पहला मौका है। इस रैली में शामिल होने के लिए कई दिग्गज नेता पहुंचे हैं।

जिसमें पूर्व पीएम देवेगौड़ा, तीन मुख्यमंत्री- चंद्रबाबू नायडू, एचडी कुमारस्वामी और अरविंद केजरीवाल, 6 पूर्व मुख्यमंत्री- अखिलेश यादव, फारुख अब्दुल्ला, उमर अब्दुल्ला, बाबूलाल मरांडी, मायावती (उनके प्रतिनिधि सतीश मिश्रा हिस्सा लेंगे) और गेगांग अपांग और 5 पूर्व केंद्रीय मंत्री- शरद यादव, शरद पवार, यशवंत सिन्हा, अरुण शौरी और राम जेठमलानी हैं। इसके अलावा भाजपा के बागी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा भी रैली में पहुंचे हैं।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा, ‘भाजपा की बांटने वाली राजनीति है। जो विरोध करता है उसे देशद्रोही बता दिया जाता है। सरकार की सोच तोड़ने वाली है। आज 22 पार्टियों का इंद्रधनुष बना है। रंग अलग होते हुए भी विपक्ष एक इंद्रधनुष है।’

साभार- ‘अमर उजाला’