नई दिल्ली : रॉबर्ट वाड्रा से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की पूछताछ के बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को कहा कि वह अपने पति के साथ खड़ी हैं। महासचिव नियुक्त होने के बाद पहली बार कांग्रेस मुख्यालय पहुंची प्रियंका ने संवाददाताओं के एक सवाल के जवाब में कहा, ”मैं अपने पति के साथ खड़ी हूं।”
Congress General Secretary for Uttar Pradesh east Priyanka Gandhi Vadra at the Congress Headquarters in Delhi. pic.twitter.com/e4yjVFRa3g
— ANI (@ANI) February 6, 2019
गौरतलब है कि मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप को लेकर ईडी वाड्रा से पूछताछ कर रही है। वाड्रा को अदालत ने पहले ही 16 फरवरी तक के लिए अग्रिम जमानत दे दी है।
#WATCH: Congress General Secretary for eastern Uttar Pradesh Priyanka Gandhi Vadra arrives at Congress Headquarters in Delhi. Earlier today she had accompanied her husband Robert Vadra to Enforcement Directorate Office & left soon after. pic.twitter.com/2RDbaHG5JV
— ANI (@ANI) February 6, 2019
उधर, प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को पार्टी मुख्यालय पहुंचकर पदभार संभाला। उनके कांग्रेस मुख्यालय पहुंचने के साथ ही बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता जमा हो गए तथा ‘प्रियंका गांधी जिंदाबाद’ और प्रियंका नहीं ये आंधी है, दूसरी इंदिरा गांधी है’ के नारे लगाने लगे।
इससे पहले पार्टी महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी कार्यालय पहुंचकर कार्यभार संभाला। हाल ही में प्रियंका को महासचिव-प्रभारी (पूर्वी उत्तर प्रदेश) और सिंधिया को महासचिव -प्रभारी (पश्चिमी उत्तर प्रदेश) नियुक्त किया गया था।