महिला सहकर्मी से दुष्कर्म के आरोप में असम का डॉक्टर गिरफ्तार

   

गुवाहाटी, 24 जून । पूर्वी असम के डिब्रूगढ़ में एक निजी अस्पताल के एक डॉक्टर को गुरुवार को एक महिला सहकर्मी के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने कहा कि डॉक्टर को उसी अस्पताल में काम करने वाली एक महिला चिकित्सक द्वारा बोरबोरी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराने के बाद गिरफ्तार किया गया था, जिसमें आरोप लगाया गया था कि उसके पुरुष सहयोगी ने बुधवार रात को ड्यूटी के बाद शराब के नशे में उसके साथ दुष्कर्म किया।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच के बाद आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (दुष्कर्म) और 328 (नुकसान पहुंचाना) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

दादरा और नगर हवेली की रहने वाली महिला को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। आरोपी का मेडिकल परीक्षण भी कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

Disclaimer: This story is auto-generated from IANS service.