मीसा भारती के फैसले से RJD में मची तकरार!

   

आरजेडी के अंदर पाटलिपुत्र लोकसभा सीट को लकेर पहले से ही खींचतान चल रहा है। आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव की बेटी मीसा भारती एक बार फिर पाटलिपुत्र लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने का मन बना लिया है। इसके लिए उन्होंने तैयारियां भी शुरू कर दी है।

वहीं, इस सीट पर आरजेडी के नेता भाई वीरेंद्र भी दावा कर रहे हैं। ऐसे में दोनों गुटों के बीच पहले से ही राजनीति चल रही है। वहीं, बुधवार को मीसा भारती के विरोध में उनकी ही पार्टी के कार्यकर्ता खड़े हो गए।

दरअसल, मीसा भारती बुधवार को बिक्रम में एक सभा करने पहुंची थी। जहां उन्होंने अपने कार्यक्रम में स्थानीय कार्यकर्ताओं को नहीं बुलाया। यहां तक की स्थानीय विधायक का नाम भी पोस्टर में लगाया नहीं गया था। इससे कार्यकर्ताओं में मीसा भारती के प्रति नाराजगी है।

कार्यकर्ताओं का कहना है कि वह स्थानीय स्तर पर पार्टी के लिए काम करते हैं। लेकिन उन्हें कार्यक्रम में निमंत्रण तक नहीं दिया गया है। वहीं, हमलोगों से किसी तरह की राय तक नहीं ली जाती है।

वहीं, पाटलिपुत्र सीट पर मीसा भारती इशारों में ही लगातार ताल ठोक रही है। चुनावी तैयारियों में जुट गई है। लेकिन पाटलिपुत्र सीट पर अब गुटबाजी भी शुरू हो गई है।

साभार- ‘ज़ी न्यूज़’