मुस्लिमों ने कराई हिंदू लड़की की शादी, पेश की सांप्रदायिक सौहार्द्र की मिसाल

,

   

कर्नाटक के उप्पिनांगड़ी से एक बेहद शानदार खबर सामने आई है। नवभारत टाइम के मुताबिक यहाँ के मुसलमानों ने सांप्रदायिक सौहार्द्र मिसाल पेश की है। खबर के मुताबिक यहां के मुसलमानों ने एक हिंदू लड़की की शादी जिससे जिससे वह प्यार करती है करा कर पड़ोसी मुसलमानों ने बड़ा दिल दिखाया और हर तरह से लड़की का सपॉर्ट किया। इन लोगों ने मिलकर लड़की की शादी उसी लड़के से कराई,।

दुल्हन रेवती सलमारा के रहने वाले एक लड़के शरत से प्यार करती है। शरत एक फैक्ट्री में काम करता है। घर की माली हालत खराब होने के चलते रेवती के घर वाले चाहकर भी उसकी शादी शरत से नहीं करवा पा रहे थे। जब यही बात रेवती के मुस्लिम पड़ोसियों को पता चली तो उन्होंने रेवती की शादी की जिम्मेदारी अपने कंधों पर लेने की ठानी।

इन लोगों ने शरत के घर वालों से बात करके शादी की तारीख तय करवाई और बाकी जरूरी इंतजाम भी अपने खर्च पर किए। शादी के लिए मंगलसूत्र और शादी के जोड़े खरीदने के लिए लतीफ, शब्बीर, अशरफ और पुत्तुमोनू आदि ने मिलकर उठाया। इस प्रकार 18 मार्च को रेवती और शरत की शादी हिंदू रीति-रिवाजों के हिसाब से करवाई गई। इस शादी में में 150 लोगों के खानपान का इंतजाम भी इन्हीं लोगों ने किया था।