शिलांग, 17 अक्टूबर । मेघालय में शिलांग बायपास रोड के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने चार महिला सब्जी विक्रेताओं समेत पांच लोगों को कुचल दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
ADVERTISEMENT
पूर्वी खासी हिल्स के पुलिस अधीक्षक सिल्वेस्टर नॉन्गनर ने कहा, असम जाने वाले ट्रक ने 25 से 27 वर्ष के बीच की उम्र की चार महिला सब्जी विक्रेता को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई और ट्रक ने फिर उसके बाद एक 52 वर्षीय पैदल चलने वाली महिला को टक्कर मार दी, जिसने अस्पताल ले जाने के दौरान दम तोड़ दिया।
बांस से लदे ट्रक ने फल व सब्जी बेचने वाली चार महिलाओं को थांगसलाई गांव के समीप कुचल दिया।
चालक हादसे के बाद वहां से फरार हो गया और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
Source: IANS
Disclaimer: This story is auto-generated from IANS service.
ADVERTISEMENT