मेरी ज़िम्मेदारी है सुशांत का सच बताऊं- थेरपिस्ट

,

   

सुसान वॉकर मोफाट, सुशांत सिंह राजपूत की थेरपिस्ट ने बरखा दत्त और मोजो.इन को बताया कि अब ये उनकी ज़िम्मेदारी बन गई है कि वो लोगों को सुशांत सिंह राजपूत के बारे में सच बताएं। उन्होंने कहा कि वो सोशल मीडिया और न्यूज़ चैनल पर लोगों को सुशांत के बारे में कुछ भी बोलते देख रही हैं, इसलिए वो उनकी मानसिक स्थिति के बारे में कुछ खुलासे करने को मजबूर हैं।

सुसान का कहना है कि सुशांत सिंह राजपूत bipolar disorder से ग्रसित थे। और उनकी पार्टनर रिया चक्रवर्ती उनका पूरा ध्यान रख रही थीं। रिया के कहने पर सुशांत मानसिक डॉक्टर की मदद ले पाए थे।

सुसान का कहना है कि मीडिया के ज़्यादातर सेक्शन उनकी बात को पहुंचाना नहीं चाहेंगे और इसलिए वो ये बात खुलकर बोलना चाहती हैं।

सुसान वॉकर ने सुशांत सिंह राजपूत की पूरी बीमारी के बारे में इस ऑडियो क्लिप में बात की है। हालांकि किसी भी थेरपिस्ट या डॉक्टर के लिए अपने मरीज़ की बीमारी की डीटेल्स उजागर करना बिल्कुल गलत है लेकिन सुसान ने ऐसा किया है।

रिया के संपर्क में थीं

सुशांत ने नवंबर 2019 में अपनी पार्टनर रिया के साथ उनके काफी सेशन लिए थे। और इस बीच सुसान, रिया से लगातार संपर्क में थीं। सुसान ने बताया कि जून 2019 में सुशांत की मौत के एक हफ्ता पहले तक वो रिया के संपर्क में थीं।

बहुत बीमार थे सुशांत

सुशांत सिंह राजपूत को bi polar disorder था। इसके अलावा वो बड़े स्तर पर डिप्रेशन और hypomania का शिकार थे। सुसान चाहती हैं कि लोग मानसिक बीमारी को इतनी बड़ी बात बनाना बंद करें। ये कैंसर या डायबीटीज़ की बीमारी जितना आम है ।

मानसिक विक्षिप्त जैसा बर्ताव

सुसान ने एक ऑडियो क्लिप में साफ कहा कि सुशांत की हालत ठीक नहीं थी। उसे जो बीमारी थी उस बीमारी में मरीज़ अकसर बेचैन हो जाते हैं, भारी डिप्रेशन में होते हैं, कभी कभी सोचने समझने की शक्ति खो देते हैं और मानसिक रूप से विक्षिप्त जैसा बर्ताव कर सकते हैं।

केवल रिया थीं साथ

हमने मानसिक स्थिति को लेकर ऐसी सोच और समाज बना रखा है कि कभी कभी मरीज़ अपने परिवार तक को नहीं बता पाता है कि वो किस हालत से गुज़र रहा था। सुसान ने साफ किया कि रिया, सुशांत का सबसे बड़ा सपोर्ट थीं।

हिम्मत देती थी रिया, डरता था सुशांत

सुसान का कहना है कि जब मैं पहली बार रिया और सुशांत से एक कपल के तौर पर मिली थी तो रिया का सुशांत के प्रति प्यार, समर्पण और चिंता देखकर बहुत अच्छा लगा था। साफ दिखता था कि दोनों कितने करीब थे। रिया सुशांत को हिम्मत देती थी क्योंकि सुशांत हमेशा डरता था कि किसी को पता चल जाएगा कि उसका ईलाज चल रहा है।